अंबाला सिटी। गढ़वाल सभा के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 13 को बैठक आयोजित होगी। यह बैठक सभा के मतिदास नगर स्थित कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इस दौरान नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।
महासचिव भरत सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। सभा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन संभव नहीं हो पाया, तो औपचारिक चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी और नामांकन, नाम वापसी व मतदान की तिथियां तय की जाएंगी।
बैठक के दौरान 10 जून को जारी किए गए आदेशों की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही सभा के समग्र संचालन और पारदर्शिता पर भी चर्चा होगी। महासचिव ने सभी सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होने और गढ़वाल समाज के हित में अपने सुझाव और सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। संवाद