फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जल्द नियुक्त होंगे बाल कल्याण समिति के नए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बच्चों के संरक्षण और अन्य मामलों से जुड़ी कार्रवाई में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों का कार्यकाल तीन माह पहले ही पूरा हो गया है। अब जल्द ही नए सदस्यों और चेयरमैन के लिए नियुक्ति होंगी। बीते माह ही जिला बाल कल्याण समिति के एक सदस्य ने अपना त्याग पत्र दिया है। अभी तक पांच सदस्याें और चेयरमैन के लिए 48 से अधिक आवेदन मांगे गए हैं। फिलहाल पुराने सदस्यों को नई नियुक्तियां होने तक की नियुक्ति जारी है। ये जानकारी वर्तमान जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजिता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया सदस्यों का चुनाव पंचकूला निदेशालय में कमेटी द्वारा किया जाता है। जिसमें हाई कोर्ट के पूर्व जज, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशक, एचएससीपीसीआर का अधिकारी, एक संस्था का अधिकारी साक्षात्कार लेते हैं। कमेटी के चुनाव के बाद सदस्य और चेयरपर्सन की नियुक्ति होती है।अभी तक कमेटी के लिए 48 आवेदन आए हैं। इन पदों का कार्यकाल तीन वर्ष होगा।
यह योग्यता होनी चाहिए
- सदस्य बनने के लिए 35 वर्ष से कम आयु नहीं होनी चाहिए।
- स्वास्थ्य या कल्याण गतिविधियों के क्षेत्र में बच्चों के साथ कार्य करने का कम से कम सात वर्षों का अनुभव
- बाल कल्याण समिति के चेयरमैन या सदस्य को शिक्षा, स्वास्थ्य या कल्याण गतिविधियों के क्षेत्र में बच्चों के साथ कार्य करने का कम से कम सात वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

06जेएनडी04: वार्ड नंबर 13 में खाली पड़े प्लॉट में रूका गंदा पानी। संवाद

06जेएनडी04: वार्ड नंबर 13 में खाली पड़े प्लॉट में रूका गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें