अंबाला। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह और कम यात्री संख्या के आधार पर रद्द की गई शताब्दी सहित अन्य सभी प्रमुख ट्रेनों को रेलवे ने चलाने का फैसला किया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि 21 जून से वर्ल्ड हेरिटेज सेक्शन कालका-शिमला सहित शताब्दी ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इसमें ट्रेन नंबर 02011/2012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी, 04527/04528 कालका-शिमला-कालका टॉय ट्रेन, 04517/04518 कालका-शिमला-कालका टॉय ट्रेन,04505/04506 कालका-शिमला-कालका टॉय ट्रेन, 04515 कालका-शिमला टॉय ट्रेन, 02005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी व ट्रेन नंबर 02046/02045 चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी 21 जून से बुधवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। वहीं 22 जून से ट्रेन नंबर 02006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी और 04516 शिमला-कालका टॉय ट्रेन। 1 जुलाई से ट्रेन नंबर 02462 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस व 02013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी चलेंगी।
2 जुलाई से ट्रेन नंबर 02461 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा श्रीशक्ति एक्सप्रेस, 02014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी और ट्रेन नंबर 02029/02030 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी वीरवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। 4 जुलाई से ट्रेन नंबर 04606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश रविवार को और 04605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी 5 जुलाई से सोमवार को चलेगी।