फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में 77.44 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का नया अस्पताल

विज्ञापन
कैंट अस्पताल में 100 बेड के निर्माण को लेकर नींव खोदते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : AMBALA
विज्ञापन
अंबाला। विधानसभा चुनाव से पहले कैंट के लोगों को नए नागरिक अस्पताल की सौगात मिल गई है। कैंट के नागरिक अस्पताल में 77.44 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड के नये आठ मंजिला अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। नए भवन में दो बेसमेंट होंगी, जिसमें एक कार पार्किंग और छह मंजिला इमारत होगी। नए भवन का निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा होगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कस्सी चलाकर अस्पताल के नए भवन निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गौर हो कि कैंट में अभी 100 बेड का अस्पताल है। यहां मरीजों को सीटी स्कैन, डायलिसिस, कैथ लैब समेत कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। इसी वजह से अब अस्पताल में रोजाना 2500 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से ही कैंट के नागरिक अस्पताल में 100 बेड के नए अस्पताल के निर्माण का निर्णय लिया गया। अस्पताल परिसर में पहले से ही कैंसर केयर अस्पताल का निर्माण चल रहा है। अगले महीने में इसका निर्माण पूरा होने के बाद कैं नागरिक अस्पताल में कुल मिलाकर 250 बेडों की व्यवस्था होगी। नए अस्पताल के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर डीजी हेल्थ डॉ. सतीश अग्रवाल, एसडीएम सुभाष चंद, सीएमओ डॉ. पूनम जैन, एसएमओ डॉ. सतीश, भाजपा नेता सोम चोपड़ा, जसबीर सिंह जस्सी, राजीव डिंपल, ललित चौधरी, मीडिया प्रभारी विजेन्द्र चौहान, मस्तान सिंह, संजय लाकड़ा, तुषार, मदन लाल शर्मा, बलकेश वत्स, रधणीर सिंह, शमशेर, विनित गुप्ता, राम बाबू, परमजीत, गुरविन्द्र गरनाला, ओम प्रकाश सखूजा, भरत कौछड़ भी मौजूद रहे।
नए भवन में ये मिलेंगी सुविधाएं
आठ मंजिला भवन में दो बेसमेंट होंगी। इसमें 46 कारों को एक साथ पार्क करने की व्यवस्था होगी। ग्रांउड फ्लोर पर डाक्टरों के लिए स्टेल्ट पार्किंग (16 कार) होगी। इसके साथ ही यहां पर रजिस्ट्रेशन के साथ रिसेप्शन सेंटर की भी सुविधा मिलेगी। पहले फ्लोर पर गायनी वार्ड, लेबर रूम की व्यवस्था होगी। दूसरे फ्लोर पर आईबीयू और बाल चिकित्सा की व्यवस्था होगी। तीसरे फ्लोर पर प्राइवेट वार्ड और सामान्य वार्ड बनाए जाएंगे। चौथे फ्लोर पर वार्ड एवं ऑपरेशन थियेटर और पांचवें फ्लोर पर कैंटीन एवं प्रशासनिक भवन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

अस्पताल का अपना होगा बिजली स्टेशन
नए भवन में अस्पताल में बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन की स्थापना भी होगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम के साथ यहां पानी आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल भी लगाया जाएगा। मरीजों व दूसरे लोगों के यहां मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा। एयर कंडीशंड, मेडिकल व गैसेज से जुड़ी सुविधाओं की भी यहां व्यवस्था होगी।
यह बिल्कुल सही है कि मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। करीब दो साल में यह भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसमें मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मैं चाहता हूं कि मेरी विधानसभा के लोगों को उपचार के लिए कहीं दूसरी जगह भटकना न पड़े। इसी वजह से अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया।
- अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, राज्य सरकार
----
इधर, 72 करोड़ से अपग्रेड होगा सिटी अस्पताल
सिटी का सिविल अस्पताल भी अपग्रेड होने जा रहा है। हालांकि यहां छह महीने पहले 100 बेड के नए अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ था। मगर अभी तक 10 फीसदी कार्य ही हो पाया है। भवन के लिए अभी बेसमेंट की खुदाई का ही काम चल रहा है। 72 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में भी मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने की बात कही जा रही है। अभी सिटी का अस्पताल 200 बेड का है। यहां रोजाना मरीजों की ओपीडी एक हजार से ज्यादा है। इसी वजह से उपचार के लिए दाखिल होने वाले मरीजों को खासी दिक्कत होती है। नए भवन में जच्चा-बच्चा वार्ड के साथ प्रशासनिक भवन के साथ पुराने नया ऑपरेशन थियेटर भी बनाया जाएगा। पांच मंजिला नए भवन में बेसमेंट के साथ मरीजों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
सिटी के सिविल अस्पताल को भी अपग्रेड करने का काम चल रहा है। छह महीने पहले शुरु हुए नए भवन में मरीजों के लिए 100 बेड की व्यवस्था होगी। जच्चा-बच्चा समेत कई वार्ड यहां शिफ्ट किए जाएंगे। मरीजों को यहां अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह अस्पताल अभी 200 बेड का है। यहां रोजाना मरीजों की ओपीडी 1500 से ज्यादा हैं। नए भवन में मरीजों को सुपर स्पेशलिस्टी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। - असीम गोयल, विधायक, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें