फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। महिला थाना पुलिस ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ सुकड़ा के तौर पर हुई है। आरोपी ने शराब के नशे में उसने बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बच्ची शनिवार की शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। तलाश में जुटे परिजनों को बच्ची को घर से कुछ दूरी पर वीराने में लहूलुहान मिली थी। उसकी हालत देखकर मां बेहोश हो गई थी। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के दौरान बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई ती। परिवार अपने स्तर पर आरोपी की तलाश करता रहा नाकामयाब रहा।
विज्ञापन

जांच के दौरान पीड़िता के घर गई पुलिस ने बच्ची पिता और भाइयों से बातचीत की। भाइयों ने बताया कि पड़ोसी योगेश उर्फ सुकड़ा तीनों को साथ लेकर खेतों की तरफ गया था। थोड़ी देर बाद उसने हमें वापस भेज दिया और बच्ची को थोड़ी देर बाद लाने की बात कही थी। इस पुलिस ने आरोपी सुकड़ा को पकड़कर कड़ाई बरती तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। बताया कि उस समय वह शराब के नशे की हालत में था।
विज्ञापन

कार्यकारी महिला थाना प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कौर ने बताया बच्ची से दुष्कर्म की घटना में आरोपी योगेश उर्फ सुकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पीड़ित परिवार का पड़ोसी है और शराब पीने का आदि है। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई। वह बच्ची और उसके दोनों भाइयों को अपने साथ ले गया था, थोड़े समय बाद बच्ची को दोनों बच्चे वापस भेज दिए थे। इन्हीं बच्चों से बातचीत के बाद आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें