फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लापरवाही से टूट जाएगा पक्के घर बनाने का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए मिलने वाली सहायता अब 140 लोगों के हाथ से जाने वाली है। इन लाभार्थियों ने भवन निर्माण की अनुमति मिलने के बाद भी कार्य शुरु नहीं किया है। वहीं घर निर्माण शुरु करने के बाद जो दस्तावेज जमा करवाए जाने हैं, वह भी नहीं करवाए। ऐसे में अब 140 लोगों के आवेदन रद करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

दस्तावेज जमा न करने पर इनके आवेदन आने वाले 10 दिनों बाद रद कर दिए जाएंगे। 2017 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कड़ियों वाली छत के स्थान पर पक्का मकान बनाने के लिए ट्विनसिटी में सर्वे हुआ। इसमें करीब साढ़े तीन हजार लोगों ने पक्का मकान बनाने के लिए आवेदन किया था। सरकार की ओर से तीन किस्तों में मकान बनाने के लिए रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं जब जांच हुई तो बहुत से लोगों के घरों के अपने कागजात नहीं थे। जिसके कागजात पूरे थे, उन्हें सर्वे में लाभार्थी मानते हुए रुपये जारी करते हुए घर निर्माण का कार्य पूर्ण करवाया। अभी तक कुल 250 लोग घर पूरा कर चुके हैं। बहुत से लोगों का कार्य अंतिम चरण में है। कई लोगों ने पहले आवेदन तो किया और उनके कागजात भी सही पाए गए लेकिन अब वह भवन निर्माण में दिलस्चपी नहीं दिखा रहे हैं।
यह है जिले में योजना की स्थिति
सिटी में 1457 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 400 लोगों के ही आवेदन सही पाए गए थे। 950 लोगों के आवेदन दस्तावेज की कमी के कारण रद हो गए थे। इनमें से 391 लोगों को घर निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई थी। इसमें से भी 156 ने अपना घर का निर्माण कार्य पूरा करते हुए तीनों किस्तें प्राप्त कर ली हैं। वहीं 145 ऐसे हैं जिनका काम अभी चल रहा है। वहीं 90 लोगों ने अनुमति मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं किया था। ऐसे ही छावनी में 1997 लोगों ने कच्चे से पक्के घर बनाने के लिए आवेदन किया था। इनमें भी 300 के ही आवेदन सही पाए गए थे। 90 लोगों ने घर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है जबकि 158 लोगों के घर निर्माण का कार्य चल रहा है और 50 ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया था, उनकी जांच के बाद उन्हें योजना का लाभ दिया गया है। वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें घर निर्माण के लिए अनुमति तो मिल गई है परंतु उन्होंने काम शुरू नहीं किया है। ऐसे लोगों को लेटर भेजकर काम शुरू करने के लिए कहा है। अगर वह जल्द ही काम शुरू नहीं करते तो आवेदन रद किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

- अनिल राणा, प्रोजेक्ट ऑफिसर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें