फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रस्साकशी के मुकाबले में नीरज चोपड़ा टीम विजयी रही

विज्ञापन
शहर के एमडीएसडी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कॉलेज - फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबाला। एमडीएसडी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने खेलों को अपनाने के लिए शपथ ग्रहण की। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर ने कन्वीनर की भूमिका निभाई, जबकि राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष धनंजय ने आयोजन सचिव के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन

कॉलेज में चार टीमें बनाई गईं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर रखा गया, इनमें नीरज चोपड़ा टीम, पीवी सिंधु टीम, एमएस धोनी टीम और मैरी कोम टीम। इन टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें रस्सा कस्सी, स्पून रेस, सैक रेस, वालीबॉल और वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल रही। सबसे पहले रस्सा कस्सी के मुकाबले करवाए गए, जिसमें नीरज चोपड़ा टीम विजयी रही, इसके बाद लड़के और लड़कियों की स्पून रेस और सैक रेस का आयोजन किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता में मैरी कोम टीम ने विजय प्राप्त की, इसके अलावा लड़के और लड़कियों की रस्सी कूदने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें एमएस धोनी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में निशु बंसल, डॉ. कौशल चौहान और धनंजय ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें