अंबाला छावनी के खटीम मंडी सहित डेहा बस्ती में अभियान के दौरान मौजूद पुलिस कर्मचारी व आमजन। प्र
अंबाला। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा लगातार नशा तस्करों की कमर तोड़ी जा रही है। इस वर्ष जनवरी से जून तक 1858 अभियोग अंकित करके 3051 अपराधियों को कारागार तक पहुंचाया गया है, वहीं इस वर्ष नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5930 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है, जबकि वर्ष 2024 में 3330 अभियोगों में 5328 नशा तस्करों को सलाखों का मार्ग दिखाया गया है।
इस मौके पर मौजूद ब्यूरो के कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक संदीप कुमार और सहायक उप निरीक्षक फूल कुमार ने एक नशे के विरुद्ध अभियान चलाया। यह अभियान छावनी की खटीक मंडी और वाल्मीकि बस्ती सहित डेहा बस्ती में चलाया। खटीक मंडी धर्मशाला प्रधान श्रवण कुमार की उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। संवाद