फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री सनातन धर्म मंदिर में शुरू हुआ नवरात्र महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में श्री सनातन धर्म सभा हिल रोड के तत्वावधान में 87वें नवरात्र महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
सभा के प्रधान प्रमोद गर्ग ने बताया कि महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत 11 अक्टूबर को सुबह छह बजे कलश स्थापना के साथ होगी। इसके अलावा, पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे मंदिर परिसर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। भक्तों की आध्यात्मिक सहभागिता के लिए प्रतिदिन प्रात साढे़ छह बजे से आठ बजे तक सामूहिक पाठ तथा रात्रि आठ बजे से 10:30 बजे तक संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य आकर्षण
19 अक्टूबर प्रात नौ बजे दुर्गा महायज्ञ का शुभारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति सुबह 11:30 बजे संपन्न होगी। महायज्ञ के पश्चात संकीर्तन, मां का अलौकिक श्रृंगार, आरती और कन्याओं का विशेष पूजन दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा, 20 अक्टूबर को उत्सव के अंतिम दिन रात्रि साढे़ आठ बजे से 11:30 बजे तक भव्य मां की चौकी सजाई जाएगी। इसके उपरांत कन्या पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें