अंबाला। एंटी-वेहिकल थेफ्ट टीम ने स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि ओम नगर निवासी नीरज कुमार की शिकायत पर 3 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता की बाइक 2 अगस्त को लाइब्रेरी पार्किंग से चोरी हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फजैलपुर गांव निवासी आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
हेरोइन तस्करी में एक और आरोपी गिरफ्तार
नारायणगढ़। सीआईए टीम ने 22 ग्राम 50 मिलिग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए प्रभारी कर्मबीर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने पहले आरोपी राहुल उर्फ लवली को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 अक्तूबर को मामले से जुड़े दूसरे आरोपी पुष्प कुमार को भी काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जाएगी। संवाद