फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पांच कार्यदिवस की मांग के लिए मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के कारण जिले में लगभग 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। जिले की लगभग 150 शाखाओं के सात हजार कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि बैंक एसोसिएशन ने दावा किया कि हड़ताल से पूर्व सभी एटीएम पर नकदी भर दी गई थी ताकि लोग एटीएम का इस्तेमाल करके जरूरत अनुसार पैसे निकाल सकें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू ) के आह्वान पर यह हड़ताल की गई। अंबाला यूनिट पर यह हड़ताल सुबह 10:30 बजे छावनी के टिंबर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर की गई। इस मौके पर मौजूद हरियाणा बैंक कर्मचारी फेडरेशन के सचिव पीसी चौहान ने बताया कि वर्ष 2015 में इस समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन दस साल बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मौजूदा समय में राष्ट्रीय सहित प्राइवेट बैंकों में माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें