फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर भागा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के सुंदर नगर इलाके में पत्नी ने अपने ही पति पर डेढ़ महीने की बच्ची का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति मारपीट करता था। वह मायके में आकर बच्ची को लेकर भाग गया। पड़ाव थाना पुलिस ने महिला मुस्कान की तहरीर पर पति मोहम्मद कैफ पर अपहरण की धारा 140 (3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता मुस्कान ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2023 में राम बाग रोड निवासी मोहम्मद कैफ के साथ हुई थी। मुस्कान का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व झगड़ा करता था।
पति के उत्पीड़न से तंग आकर वह 23 जनवरी को अपनी डेढ़ माह की बेटी के साथ मायके आ गई थी। 25 जनवरी की शाम को पति मोहम्मद कैफ अचानक मायके आ गया था। जबरन डेढ़ महीने की बेटी को उठाकर भाग गया। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उसे डर है कि उसका पति बच्ची को नुकसान पहुंचा सकता है या उसे कहीं छिपा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें