फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणगढ़ के इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 05 Jun 2016 12:18 AM IST
जाट आंदोलन में माहौल बिगाड़ा तो बख्शेगी नहीं पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला/नारायणगढ़। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से पांच जून को संभावित धरना प्रदर्शन में किसी को भी कानून व्यवस्था में बाधा नहीं डालने दी जाए और लोगों में शांति व आपसी भाईचारा बना रहे इसके प्रयास किए जाए, यह बात एसीपी प्रमोद कुमार और एसीपी अनिल कुमार ने थाना प्रभारियों व पुलिस निरीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन

दोनों पुलिस अधिकारी शनिवार को एसीपी कार्यालय में आयोजित बैठक में थाना प्रभारियों व पुलिस इंस्पेक्टर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता की जान-माल की रक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्षम और मुस्तैद हैं और हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करेगा उसके विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, दृढ साहस और एक टीम भावना के साथ करें।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी पुलिस कर्मचारी सकारात्मक और नकारात्मक किसी भी प्रकार की अपनी भावना को लोगों के सामने व्यक्त न करें। स्वयं और दूसरों से भी कानून की पालना करवाए।
विज्ञापन

बैठक के बाद एसीपी नारायणगढ़ प्रमोद कुमार और एसीपी बराड़ा अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने नारायणगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उधर, पुलिस कमिश्नर अबाला-पंचकूला आरसी मिश्रा और डीसीपी ग्रामीण मनीषा चौधरी के दिशा-निर्देश के अनुसार निकाले गए फ्लैग मार्च में अंबाला ग्रामीण के सभी थाना प्रभारियों के अलावा काफी संख्या में महिला एवं पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।

अंबाला में जारी रहेगी धारा-144  
पुलिस उपायुक्त अंबाला शहरी डॉ. अरुण सिंह व पुलिस उपायुक्त ग्रामीण मनीषा चौधरी ने विभिन्न संगठनों की ओर से जाट आरक्षण मामले को लेकर आंदोलन की घोषणा को देखते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और जान-माल व संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्तों ने बताया कि जिले में स्थित सभी सरकारी और निजी संपत्तियों, सरकारी कार्यालयों, स्कूल, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के आवास के 200 मीटर के दायरे में 5 या 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
---

अपनी मांगों को लेकर जाट समुदाय के लोग नारायणगढ़ में धरने पर बैठेंगे, लेकिन उनका आंदोलन पूरी तरह से शांतिप्रिय रहेगा। समिति के पदाधिकारियों की सरकार स्तर पर बातचीत चल रही है। आला पदाधिकारियों के जैसे निर्देश होंगे, उसी तरह से आंदोलन को अगली रूपरेखा दी जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल रविवार को क्षेत्र में आराम से धरना प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांग को रखा जाएगा।
-जसविंद्र धनौरा, जिला प्रधान, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें