- संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का करवाया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला में बुधवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तेपला संकुल के 7 विद्यालयों में से 6 विद्यालयों से 453 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल चेस, बैडमिंटन आदि खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान -14, 17 और 19 आयुवर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नंद लाल गीता विद्या मंदिर, तेपला की टीम ने प्रथम स्थान और नारायणगढ़ की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
उद्घाटन समारोह में हिंदू शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी निर्माण करते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान योग में तेपला विद्यालय के प्रतिभागी प्रथम, बैडमिंटन में अंबाला ने प्रथम स्थान, चेस व वालीबॉल में नारायणगढ़ प्रथम रहा। खेल प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मनीष गुप्ता, दर्शन लाल, संकुल प्रमुख अनिल, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख देशराज और प्रांतीय सभी अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप खेड़ा, प्रबंधक प्रदीप गोयल, सदस्य मनीष गुप्ता, दर्शन लाल, संकुल प्रमुख अनिल, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख देशराज और प्रांतीय शारीरिक प्रमुख ने शिरकत की।