फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर जंक्शन बॉक्स में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर बुधवार दोपहर को एक खानपान स्टाल के पास लगे जंक्शन बॉक्स में आग लग गई। इस दौरान प्लेटफार्म दो पर जनसेवा एक्सप्रेस और तीन पर शहीद एक्सप्रेस पहुंच गई थी। आग देखते ही यात्रियों में डर का माहौल पैदा हो गया और वो इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

वहीं प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री भी आग को देखकर सामान लेकर पीछे की तरफ चले गए। मौके पर मौजूद स्टाल कर्मचारियाें ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मचारी व दो टिकट निरीक्षकों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए पांच से अधिक अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल किया गया और इसमें सात से आठ मिनट का समय लग गया।
दोपहर करीब 12.30 बजे प्लेटफार्म के स्टाल नंबर 83 के पास तैनात आरपीएफ कर्मचारी अचल सिंह ने फोन सूचना दी कि स्टॉल के पास लगे शेड के खंभे में लगे जंक्शन बॉक्स में आग लगी है। सूचना मिलते ही आरपीएफ के कार्यकारी प्रभारी राजेश कुमार तुरंत मौके पर पहंचे। कुछ देर बाद बिजली स्टाफ का टेक्नीशियन-1 दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है जोकि बारिश के कारण तारों में नमी होने के कारण हुआ था।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। विभागीय अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि यह मानवीय भूल का नतीजा है या फिर कुछ ओर। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें