फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बराड़ा के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन, धरना

Tue, 23 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
ध्‍ारना
विज्ञापन
बराड़ा। पूरे शहर की गंदगी उठा कर मौजगढ़ गांव में डाली जा रही है जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। गांव के लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कई बार गंदगी हटाए जाने की मांग की गई लेकिन कोई फायदा नही हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को गांव के लोगों के सब्र का बांध टूटा तो लोगों ने नपा अधिकारियों के खिलाफ जम कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता राज कुमार बराड़ा व संजय राणा ने की। प्रदर्शन के बाद तुरंत नगर पालिका अफसर हरकत में आए और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे अब शहर की गंदगी मौजगढ़ गांव में नहीं डाली जाएगी। जबकि जो कचरे के ढेर वहां पड़े हैं, उसे भी उठा लिया जाएगा। कस्बा बराड़ा से नपा के सफाई कर्मचारी नालियों व कस्बा से गंदगी उठा कर मौजगढ़ गांव के शनि मंदिर के पास डाल देते थे। जिससे वहां पर गंदगी के ढेर लग गए। वातावरण दूषित होने लगा। कई बार लोगों ने गंदगी उठाए जाने की मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गांव के लोगों ने अतत: शनि मंदिर के पास टेंट लगा कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम बराड़ा गिरीश अरोड़ा ने नपा सचिव अजय वालिया व एमई बराड़ा मनदीप को भेजा। लोगों ने नपा व एमई के खिलाफ जम कर प्रदर्शन कर नारे बाजी की। राज कुमार बराड़ा, संजय राणा, प्रदीप गोसाई, गुरमीत बसंतपुरा, गुरमेज सिंह, हरदेव सिंह, बलवंत सिंह व परमजीत सिंह ने एमई मनदीप सिंह व नपा सचिव अजय वालिया को दरी पर बैठा कर कहा कि एक बार वह यहां के वातावरण में दस मिनट बैठ कर देखे। सचिव अजय वालिया ने लोगों की समस्या बताते हुए कहा कि वह गंदगी डालने के लिए कहीं जगह देख कर आते हैं। कुछ देर में जगह की तलाश कर नपा सचिव ने प्रदर्शन करने वालों को कहा कि आज के बाद यहां पर गंदगी नही डाली जाएगी। इसके लिए जगह देख ली गई है। जिसके बाद लोग शांत होकर अपने अपने काम पर चले गए।
गांव के लोगों ने बताया कि शनि मंदिर के पास ही गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिस कारण वातावरण दूषित हो रहा है। वहीं यहां पूजा अर्चना करने आए श्रृद्धालुओें की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। लोगों ने बताया कि इन गंदगी के ढेरों को यहां से उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘गंदगी अब मौजगढ़ में नही डाली जाएगी। अब दूसरी जगह गंदगी डाली जाएगी। वैसे एक माह बाद पटवी के एक उद्योग में ये गंदगी डाली जाएगी।’
- सचिव अजय वालिया, नगर पालिका बराड़ा-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें