फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में मेयर पद की उम्मीदवारी को लेकर घमासान, कांग्रेस में भी बढ़ रही है दावेदारों की संख्या

विज्ञापन
नगर निगम का बाहरी दृश्य। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को अंबाला शहर निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिया। जबकि कांग्रेस की ओर से चुनाव के लिए पहले ही पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा चुका है। दोनों ही पार्टियों ने अब चुनाव में अपने मजबूत प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों ही पार्टियां चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन

हर वार्ड से उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा
दो रोज पहले ही कांग्रेस की निगम चुनाव को लेकर मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में शहर विधानसभा के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद थे। तब हर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। कई वार्डों में एक ही उम्मीदवार होने की वजह से उसका नाम तय करने पर भी सहमति बनी। हालांकि मेयर पद के लिए अभी तक किसी के किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी। मेयर पद के लिए अभी तक कांग्रेस में वरिष्ठ नेत्री किरण बाला जैन, पूर्व पार्षद दर्शना मेहता, हरदीप कौर पूनिया व सूर्या पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर विर्क का नाम आ रहा है। युवा कांग्रेसी नेत्री मेघा गोयल ने भी मेयर की टिकट मांगी हैं।
भाजपा में मेयर की टिकट को लेकर घमासान
सत्ता में होने की वजह से भाजपा में मेयर की टिकट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान है। अभी तक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा, विस संयोजक एडवोकेट संदीप सचदेवा की पत्नी शैलजा सचदेवा व पूर्व विधायक स्वर्गीय वीना छिब्बर की पुत्रवधू अर्चना छिब्बर में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। इसके अलावा भी पार्टी के कई दूसरे नेता अंदर खाते अपनी पत्नियों के लिए मेयर की टिकट मांग रहे हैं। हालांकि ये अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। पार्षद पद के लिए भाजपा की ओर से ज्यादातर उम्मीदवार तय माने जा रहे हैं। इन संभावित उम्मीदवारों को अपने वार्डों में चुनाव की तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एचडीएफ ने मेयर उम्मीदवार घोषित की, हजपा चुप
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई वाले हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे बिट्टू चावला की पत्नी अमीषा चावला को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। कुछेक वार्डों में उनकी ओर से उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय कर दिए गए हैैं। हालांकि हरियाणा जनचेतना पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने अभी तक किसी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
अभी तक त्रिकोणीय मुकाबला, हजपा से बिगड़ेगा खेल
अभी तक निगम चुनाव में मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय नजर आ रहा है। बेशक अभी तक कांग्रेस-भाजपा की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई फिर भी मेयर पद के किसी उम्मीदवार को कमजोर नहीं कहा जा सकता। हजपा उम्मीदवार के नाम पर भी सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें