फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूरब को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू होकर पुरानी तहसील, जस्सा सिंह अहलूवालिया चौक, लोटो चौक, बिजली बोर्ड वाली गली, पंजलासा चौक आदि से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का अहलूवालिया सभा, गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी व समूह संगत, पिंटू कपूर, खालसा चाैक की समूह कमेटी व संगत, आंबेडकर चौक पर दर्शन सिंह भाटिया सहित अन्य जगहों पर कई संस्थाओं की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत किया। चाय, प्रसाद, मिष्ठान आदि के अटूट लंगर लगाए।
गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी द्वारा संस्थाओं को सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन में एतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के हजूरी रागी इंदरजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के रागी मलकीत सिंह व गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब के हजूरी रागी मनमोहन सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सचिव फरिंद्र पाल गुलियानी ने संगत को प्रकाश पूरब की लख लख बधाई देते हुए गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला व गुरु नानक देव जी द्वारा दिये गए उपदेश नाम जपो, कीरत करो व बांट कर छको पर चलने की बात कही। गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब के सचिव गुरजंट सिंह ने भी प्रकाश उत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में संगत मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें