अंबाला। कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विशाल पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने हमलावर सातों आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। सीआईए व सदर थाना की दो टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं, अंबाला सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई मोहित की शिकायत पर सात के खिलाफ हत्या आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, हमलावरों ने 10 नवंबर की रात को काम से घर लौटते समय बाइक सवार विशाल को रोक लिया था। देखते ही देखते बदमाशों ने तेजधार हथियारों से गर्दन, हाथ व अन्य हिस्सों पर करीब आधा दर्जन वार कर हत्या कर दी थी। संवाद