फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ननहेडा, मच्छौंड़ा और बब्याल में सजाए नगर कीर्तन

विज्ञापन
अंबाला के मोहडी गांव में पहुंचे रवि कुंडली के साथ मौजूद स्थानीय निवासी। प्रवक्ता
विज्ञापन
सिटी के गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व की खुशी में हुए समागम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साहिब ए कमाल सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 360वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन मच्छौंड़ा, नन्हेडा, बब्याल गुरुद्वारा साहिब से सजाए गए। नगर कीर्तन पंच प्यारों की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की छत्र-छाया में सजाया गया। यह नगर कीर्तन क्षेत्र के सभी गुरुद्वारा से होता हुआ समाप्त हुआ। रास्ते में नगर कीर्तन के स्वागत में संगत ने लंगर के स्टाॅल लगाकर सेवा की। नगर कीर्तन में शब्दी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में जत्थेदार गुरदीप सिंह के गतके ने जौहर दिखाए। मौके पर जत्थेदार हरपाल सिंह पाली सदस्य एसजीपीसी के अलावा जगमीत सिंह जोश, सतनाम सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार सिटी के गुरुद्वारा साहिब में भी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें