अंबाला छावनी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश गुप्ता हत्याकांड में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने माना है कि उन्होंने घर पर बुलाकर गला दबाकर हत्या की और गुप्तांग पर भी वार किए। उन्होंने बताया कि माता नर बलि मांग रही तो महेश की हत्या कर दी।
अंबाला छावनी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिया सहित उसके भाई हेमंत व भाभी प्रीती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में प्रिया ने खुलासा किया कि उसे माता में विश्वाश था और माता नर बलि मांग रही थी, किसी बड़े आदमी की लेनी थी। महेश गुप्ता उनका परिचित भी था, इसलिए उसे ही जाल में फंसाया और घर बुलाकर नर बली दी। उधर, मेडिकल के लिए ले जाते समय बिगड़ी प्रिया की तबियत बिगड़ गई ओर बेहोश होगा गई। पुलिस में अस्पताल में दाखिल करवाया।
पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार का बताया कि प्रिया माता को ज्यादा मानती थी। प्रिया बोल रही है कि 4-5 दिन से नर बली मांग रही थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। आरोपियों ने माना है कि उन्होंने घर पर बुलाकर गला दबाकर हत्या कि और गुप्तांग पर भी वार किए। बता दें कि 10 अप्रैल को छावनी के सुन्दर नगर स्थित एक मकान से महेश गुप्ता का शव मिला था। जैसे ही परिजन पहुंचे थे तो शव कमरे में पड़ा था और प्रिया, हेमंत व प्रीती उसके पास बैठी थी। महेश के गले में चुन्नी डली हुई थी। उस समय तीनों मौके से हो फरार गए थे।