गांव रसीदपुर में जमीनी मामले को लेकर पोते ने दादा के मर्डर के मामले में शहजादपुर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
उल्लेखनीय है कि गांव रसीदपुर के 70 वर्षीय रचनाराम की हत्या उसके भाई के बेटे राजू ने की थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसने यह हत्या जमीन की वसीयत उसके नाम न करने पर की थी। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, मोटर साइकिल व अन्य सामान बरामद किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शहजादपुर मेहर सिंह के अनुसार आरोपी राजेश उर्फ राजू को अपने दादा के मर्डर के मामले में दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू व अन्य सामान बरामद किया।