फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति को खाने में दिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़मस्तपुर के डेरा रागगढ़ निवासी 40 वर्षीय अमरीक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के बड़े भाई सोमनाथ के अनुसार मृतक की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आये दिन दोनों में काफी कहासुनी होती थी। गांव वालों ने भी इस अवैैध संबंध को लेकर कई बार आपत्ति जताई थी और महिला के प्रेमी को गांव में आने से मना किया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई का आरोप है कि अमरीक सिंह को उसकी पत्नी ने ही जहर दिया है। बाद में बिना किसी को बताए अमरीक को चौड़मस्तपुर पीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर सिविल अस्पताल अंबाला रेफर कर दिया। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें