फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा 60 ग्राम हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार का बेटा अमित कुमार फिर हेरोइन तस्करी में पकड़ा गया है। स्पेशल टास्क फोर्स व पड़ाव थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अमित के साथ ही उत्तरप्रदेश के कल्पनाथ को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की वीआईपी नंबर वाली होंडा सिटी कार से जांच टीम ने 60 ग्राम हेरोइन जब्त की है। आरोपियों की तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट बोधराज की देखरेख में हुई। अब उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अमित इससे पहले डेराबस्सी में भी नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। तब उसे काफी दिन तक जेल में रहना पड़ा था।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर कट पर पुलिस ने लगाया ट्रैप
पुलिस को सूचना मिली थी कि करनाल की ओर से एक वीआईपी नंबर वाली होंडा सिटी कार में सवार दो लोग हेरोइन की खेप लेकर अंबाला आ रहे हैं। तभी पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए शास्त्रीनगर कट पर ट्रैप लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने जांच के लिए करनाल की तरफ से आई एचआर-03एस 0008 होंडा सिटी कार को रोक लिया। इस कार में सेक्टर-7 के जगमोहन लाल कुमार का बेटा अमित कुमार व उत्तरप्रदेश के गौंडा का कल्पनाथ सवार थे। पुलिस ने दोनों की तलाशी के लिए नायब तहसीलदार बोधराज को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बुलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन जब्त की।
डेराबस्सी में भी हो चुकी है गिरफ्तारी
अमित कुमार को कुछ महीने पहले पंजाब की डेराबस्सी पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब भी पुलिस ने उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन जब्त करने का दावा किया था। पकड़ने जाने के बाद अमित को काफी दिन जेल में रहना पड़ा था। अब ताजे मामले में गिरफ्तारी होने से उसकी मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। होंडा सिटी गाडी में सवार आरोपी नशा लेकर अंबाला की तरफ आ रहे थे। आरोपियों में शामिल अमित पहले भी हेरोइन तस्करी में पकड़ा जा चुका है। अभी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नशा तस्करी के इस मामले से अन्य लोगों के भी जुड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन

रजनीश यादव, एसएचओ, पड़ाव थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें