अंबाला। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार को संपन्न हो गईं। इन प्रतियोगिताओं में स्केटिंग, टेबल टेनिस और खो-खो शामिल थे, जिनमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो अंडर 14 बालिका वर्ग में राजकीय मिडिल स्कूल मुनरेहड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्वाड गर्ल्स अंडर-14 में एपीएस-I की शंभवी रंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्वाड बॉयज अंडर-14 में माइंड ट्री स्कूल के वियान जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। इनलाइन गर्ल्स अंडर-14 में एसवीएन बब्याल की नवजोत कौर विजेता रहीं। इनलाइन बॉयज अंडर-14 में एलएमजेपीएस के रियांश कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भी स्कूलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंडर-14 बालिका वर्ग में एसवीएन विजेता रही। एलएमजेपीएस स्कूल उपविजेता घोषित की गई।
अंडर-14 बालक वर्ग में ओपीएस विद्या ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। माइंड ट्री इस वर्ग में रनर-अप रही। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्केटिंग चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रैक पर अपनी रफ्तार का प्रदर्शन किया।