फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्काउटिंग एवं गाइडिंग में अंबाला हरियाणा में तृतीय

विज्ञापन
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सम्मान के प्राप्त करते हुए साथ में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमा
विज्ञापन
अंबाला। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला अंबाला ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा में समग्र रूप से तृतीय स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा की वार्षिक राज्य बैठक के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने जिला अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिले की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल, जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार, मनोज कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कुमारी भूपेंद्र कौर को राष्ट्रीय स्तर पर लीडर ट्रेनर के सम्मान से नवाजा। पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहरी बनाखेड़ी की रिभू आभा बेस्ट गाइड। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें