अंबाला छावनी की सब्जी मंडी में सड़क पर लगे सामान को पीछे करवाते नप कर्मचारी। संवाद
- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
अंबाला। नगर परिषद ने छावनी की सब्जी मंडी में सोमवार शाम को अभियान चलाया और सड़क पर खड़ी रेहड़ियों सहित अन्य सामान को पीछे करवाया। इस दौरान नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने सब्जी बेचने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वह सड़क पर सामान रखकर कब्जा न करें और गंदगी के लिए अपने-अपने स्थान पर डस्टबिन जरूर रखें। अगर जांच के दौरान दोनों मामलों में खामियां पाई गई तो उनके चालान काटे जाएंगे और जरूरत पड़ी तो फिर सामान भी जब्त किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे में सब्जी सहित अन्य न सामान देने के लिए प्रेरित किया।
अंबाला छावनी की सब्जी मंडी में सड़क पर लगे सामान को पीछे करवाते नप कर्मचारी। संवाद- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।