फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार : अंबाला की हवा हुई खराब, एक्यूआई 238 पर रात्रि में सर्दी बढ़ी

Tue, 25 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वायु प्रदूषण को लेकर सोमवार को लोग खासे परेशान होते दिखे। सोमवार को प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। बढ़ते वायु प्रदूषण ने शहर के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हवा में फैले जहर के कारण सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गई हैं। प्रदूषण के साथ ही अब ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान गिरकर 10.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। 27 व 28 नवंबर को बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।



स्वास्थ्य पर गहराता संकट

विशेषज्ञों का मानना है कि खराब स्तर का एक्यूआई लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। खासकर, बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों ने मास्क पहनने और बेवजह घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें