फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों की मशक्त के बाद नगर निगम ने करवाई दुकान खाली

Tue, 02 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माडल टाउन अंबाला सिटी स्थित एक दुकान को खाली करवाने के लिए सोमवार को पुलिस व एमसीए की टीम को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर हो रही इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा,जबकि दुकानदार ने इसका विरोध भी किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में निगम ने इस दुकान को खाली करवा लिया।
विज्ञापन

माडल टाउन में अंबाला क्लब के नजदीक नगर निगम की एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इस मामले में केस कोर्ट में भी चल रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने इस दुकान को खाली करवाने का निर्देश भी दिया। इसी को लेकर निगम की टीम जब दुकान को खाली करवाने पहुंची, तो  दुकानदार ने हंगामा कर दिया। दुकानदार ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें दुकान खाली करने संबंधी नोटिस नहीं मिला है। हंगामे की सूचना पाकर एसीपी हेडक्वार्टर हितेष यादव, एसएचओ बलदेव नगर, सिटी थाना अपनी टीम संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकानदार को समझाकर शांत किया, जिसके बाद निगम की टीम ने दुकान को खाली कराया।
जो भी कार्रवाई हुई है वह नियमों के अनुसार हुई है, किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं किया गया। कोर्ट ने 90 दिनों में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के लिए कहा था, वहीं काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय सिंह तोमर, निगम आयुक्त, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें