फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक लाते रहो, सुविधाएं देना मेरी जिम्मेवारी

Mon, 01 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
53वीं नेशनल हॉकी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता जीतने वालों में 9 खिलाड़ी अंबाला जिला के हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने शनिवार को खेल मंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान पर भेंट की। स्वास्थ्य मंत्री ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 24 से 28 जनवरी तक विशाखापटनम में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के विभिन्न मुकाबलों में हरियाणा की 10 टीमों ने भाग लिया था जिनमें से 9 ने स्वर्ण पदक और एक ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के 970 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इन टीमों में शामिल अंबाला के खिलाड़ी कर्ण सैनी, जय मेहता, गौरी गुप्ता, दीक्षा गौड़, निष्ठा सालवान, अर्जुन सैनी, गजेन्द्र सिंह, सचिन सिंह और गुरप्रीत सिंह को खेल मंत्री ने उनके स्वर्ण पदक पहनाकर उनका अभिवादन किया। इन खिलाड़ियों में कर्ण सैनी वर्ल्ड चैंपियनशिप एशियन गेम में मेडल जीत चुके हैं और उन्होंने एशियन गेम में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है। इसी प्रकार जय मेहता और गौरी गुप्ता अर्जेंटीना में वर्ष 2015 के दौरान वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेल चुकी हैं। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर विशाखापटनम में भी हरियाणा की खेल नीति की तारीफ हुई और इस बात का आह्वान किया गया कि हरियाणा की तर्ज पर पूरे देश के अन्य राज्यों में भी खेल नीति बननी चाहिए।
खिलाड़ियों द्वारा सुभाष पार्क के स्केटिंग रिंग में सुविधाओं में सुधार की मांग पर खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ी जी-जान से मेहनत करें और उनकी जो भी समस्या होगी उसे विशेष प्राथमिकता पर हल किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता सोम चोपड़ा, रवि सहगल, रामबाबू यादव, प्रदेश बाल संरक्षण समिति के सदस्य परमजीत बडौला, अकाली दल के जिला अध्यक्ष हरकेश सिंह मोहडी, मिल्क प्लांट के नवनिर्वाचित चेयरमैन जयपाल सिंह, बलकेश वत्स सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें