फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर बंद हो गए बहुउद्देशीय स्टॉल, अब मात्र खानपान का मिल रहा सामान

Sat, 24 Jan 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर बंद पड़ा बहुउद्देशीय स्टाल। संवाद - फोटो : केएनएस मेडिकल कॉलेज में वार्डन द्वारा छात्र की पिटाई करने के बाद गेट के बााहर धरना देते हॉस्टल के छात्र।
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं, उन्हें न तो बच्चों के पैड मिल रहे हैं और न ही साबुन सहित तेल आदि। यह हालात उस समय हैं जब स्टेशन को ए-1 श्रेणी का बैच मिला हुआ है। यह परेशानी प्लेटफार्मों पर लगातार बंद हो रहे बहुउद्देशीय स्टाॅल को लेकर हैं जोकि या तो बंद पड़े हैं या फिर उन्हें प्लेटफार्म से हटा दिया गया है, ऐसे में जरूरी वस्तुओं के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है, ऐसे में कई बार उनकी ट्रेन भी छूट जाती है।
विज्ञापन


पांच स्टाॅल होते थे
कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में सात प्लेटफार्म हैं। अलग-अलग प्लेटफार्माें पर पांच के करीब बहुउद्देशीय स्टाॅल होते थे। यहां किराना स्टोर की तरह यात्रियों को सभी जरूरतों का सामान मिलता था, लेकिन धीरे-धीरे इन स्टाॅलों को या तो प्लेटफार्माें से हटा दिया गया, या फिर इन पर ताले जड़ दिए। मौजूदा समय में दो स्टाॅल कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 और 2-3 पर नजर आते हैं, इनमें से एक पर ताला जड़ा हुआ है और दूसरा बहुउद्देशीय स्टाॅल प्लेटफार्म 2 से लेकर 7 पर खड़े यात्रियों की पहुंच से दूर है।

स्टोर खोलने की योजना
रेल यात्रियों से प्राप्त आग्रह के बाद अंबाला मंडल ने एक छोटा स्टोर बनाने की योजना तैयार की है। इस स्टोर पर यात्रियों को प्रत्येक जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा, हालांकि इसके लिए जगह का निर्धारण किया जाना है, इसके लिए भी दो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, पहला किसी व्यस्त प्लेटफार्म पर और दूसरा रेलवे परिसर में आरक्षण केंद्र के साथ खाली जगह को स्टोर के लिए चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में उन्हें जरूरत का सामान लेने के लिए स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है। यात्रियों की तरफ से इस संबंध में कई बार शिकायतें भी दर्ज करवाई गई हैं, इसलिए इस समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जल्द ही जगह का निर्धारण करके स्टोर खोलने की निविदा जारी कर दी जाएगी।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर बंद पड़ा बहुउद्देशीय स्टाल। संवाद- फोटो : केएनएस मेडिकल कॉलेज में वार्डन द्वारा छात्र की पिटाई करने के बाद गेट के बााहर धरना देते हॉस्टल के छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें