फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिवक्ताओं के लिए बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला बार संघ अंबाला में अधिवक्ताओं के लिए जल्द ही मल्टी लेवल पार्किंग बनने जा रही है। इसके लिए बार संघ ने जगह का भी चुनाव कर लिया है। प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भी फाइल भेज दी है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार संघ में कुल 2200 से अधिक अधिवक्ता है। इनमें से अधिकतर अपने वाहनों से ही अदालत में आते हैं। ऐसे में वाहन खड़े करने की जगह की परेशानी बनी रहती है। वर्तमान में जिस स्थान पर अधिवक्ताओं के वाहन खड़े होते हैं वहां पर गंदगी के ढेर रहते हैं। इसके कारण अधिवक्ताओं को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है।

जाम से मिलेगी मुक्ति
कोर्ट परिसर में वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय के साथ लगती खाली जगह में पार्किंग का अनुबंध दिया गया है। इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय के सामने भी पार्किंग का अनुबंध किया गया है। लेकिन कोर्ट में आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होती है। इसलिए कई वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ते है। इससे मोड़ पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अधिवक्ताओं के साथ- साथ आमजन को भी परेशानी होती है। मल्टी लेवल पार्किंग बनने के बाद जाम की स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं पार्किंग की अलग से जगह बनने से वाहनों की चोरी में भी कमी आएगी। कई बार कोर्ट परिसर के पास खड़े दो पहिया वाहन चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन


वर्जन..
मल्टी लेवल पार्किंग के लिए उपायुक्त कार्यालय के पास जमीन को चुना गया है। यहां पर पार्किंग बनाने के लिए प्रर्याप्त स्थान है। इससे जाम की स्थिति से भी छुटकारा मिलेगा। फिलहाल मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा की जा रही है। पार्किंग के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

जबार सिंह चौधरी, एडवोकेट, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें