फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में दिखा अजगर का बच्चा

विज्ञापन
लालकुर्ती बाजार के एक घर में दीवार के सुराख में से बाहर आया अजगर का बच्चा
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के लालकुर्ती बाजार के एक घर में अजगर का बच्चा मिलने के कारण हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य अपने कमरे में बैठे हुए थे कि अचानक एक रोशनदान के पास से निकला। परिजन भी सहम गए। शोर मचने पर वह ओझल हो गया।सहमे परिजनों ने इलाका पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने समाजसेवी संस्था वंदे मातरम् दल के संग मिलकर उसका रेस्क्यू करना चाहा लेकिन कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन

छतों से लेकर नालियों में भी तलाश की गई लेकिन अजगर का बच्चा नहीं मिला। हालांकि अजगर चला गया लेकिन स्थानीय लोग और परिवार अभी भी सहमे हुए हैं। इसकी लंबाई करीब 5 से सात फीट तक की बताई जा रही है। इलाकावासी नमन ने बताया कि घर में दिखने के बाद वह कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया।
उनके घर के पास डेयरी है और ऐसे में मोटे-मोटे चूहे घूमते रहते हैं। ऐसे में अजगर का बच्चा उसी के चक्कर में आ गया होगा। उधर, वंदे मातरम् दल से भरत ने बताया कि अजगर अक्सर नदियों के आसपास पाया जाता है। वीडियो में दिखने वाला रसेल वाइपर है जो अजगर की तरह ही दिखता है और यह काफी जहरीला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें