फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला के मुकुल जिंदल ने यूपीएससी में फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के रहने वाले मुकुल जिंदल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा-2025 में 243वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्वतंत्रता सेनानी के प्रपौत्र मुकुल की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे अंबाला के लिए गर्व का विषय है। मुकुल अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के अटूट सहयोग और उन मार्गदर्शकों को देते हैं। जिन्होंने कठिन दौर में उनका साथ दिया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के बाद चुना प्रशासनिक सेवा का मार्ग : 25 मार्च 1999 को जन्मे मुकुल जिंदल ने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद बिट्स पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र से आने के बावजूद, उनका झुकाव जनसेवा की ओर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें