अंबाला। छावनी के एफसीआई गोदाम स्थित मूढ़ा मंडी में पिछले छह महीने से नाला गंदगी से अटा है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर परिषद में शिकायत देने के बाद भी नाले की सफाई नहीं हो रही है। साल में एक या दो बार ही सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं।
इसी तरह मूढ़ा मंडी में बनी नालियां गंदगी से अटी है। कई दिनों तक नाली से गंदगी साफ नहीं होती। वहीं बरसात के दिनों में एफसीआई गोदाम से लेकर लोगों के घरों तक पानी जमा हो जाता है और कई दिन तक पानी की निकासी नहीं होती जिसके कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
इलाके की परेशानी लोगों की जुबानी
रंजीत ने बताया कि मूढ़ा मंडी में 100 से अधिक मकान हैं लेकिन अभी भी वह लोग कई सुविधाओं ने वंचित हैं। सड़क का एक टुकड़ा तक नहीं बना। जालिम ने बताया कि गंदगी को लेकर वह लोग नगर परिषद में कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। केबल ने बताया कि हमारे घर के पीछे से पिछले कई सालों से नाला निकल रहा है, पूरा साल यह नाला गंदगी से अटा रहता है। इस नाले की सफाई नहीं होती। बच्ची लाल ने बताया कि बरसात के मौसम में मूढ़ा मंडी की मुख्य सड़क पर पानी निकासी न होने के कारण पानी जमा रहता है। इसके मुख्य सड़क के गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्जन
नाले के दोनों साइड में घर बने हुए हैं, वहीं नाले में सफाई कर्मी के उतरने के लिए जगह नहीं है। इसके बावजूद जल्द नाला साफ करवा दिया जाएगा।
विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद अंबाला सदर।
अंबाला छावनी की मूढ़ा मंडी स्थित गंदगी से अटा नाला। संवाद
अंबाला छावनी की मूढ़ा मंडी स्थित गंदगी से अटा नाला। संवाद
अंबाला छावनी की मूढ़ा मंडी स्थित गंदगी से अटा नाला। संवाद