फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डेहा कॉलोनी में रंजिश के चलते करीब 50 लोगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने न केवल घर में घुसकर मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा, बल्कि घर में रखे कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 23 नामजद और 50 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डेहा कॉलोनी निवासी रीटा ने बताया कि 4 मार्च को नीनू, राहुल, मुकेश, छाया, सुनैना, टीना और अन्य लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर और डंडे बरसाए। आरोप है कि सभी ने घर के भीतर घुसकर फ्रिज, कूलर, एसी, इनवर्टर, वाशिंग मशीन, अलमारी और वाई-फाई तक तोड़ दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें