फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आतिशबाजी में 23 से अधिक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान हुई लापरवाही कई परिवारों की खुशियों पर भारी पड़ गई। पटाखे जलाते समय कैंट और सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में 23 से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए। हादसों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
विज्ञापन

सबसे गंभीर मामला ठाकुरपुरा गांव का रहा, जहां आठ वर्षीय नक्श की आंख के पास पटाखा फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। ठाकुरपुरा निवासी नक्श परिवार के साथ दीपावली मना रहा था। इसी दौरान पटाखा उसकी आंख के समीप फट गया।
बच्चे की चीख सुनकर परिजन उसे लहूलुहान हालत में कैंट नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ भेज दिया। कैंट क्षेत्र में अमनदीप (36), अमिष (13), जगदीश (50), हरप्रीत सिंह, हर्ष, गौतम, विजय कुमार, मयंक, वरुण, शिवम कुमार सहित अन्य लोग भी झुलस गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें