अंबाला सिटी। बस स्टैंड के समीप स्थित पार्किंग में सोमवार को एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल आया और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
पंजाब के डेराबस्सी निवासी सिकंदर सहगल निजी काम से अंबाला की कपड़ा मार्केट आए थे। काम निपटाने के बाद जब वह पार्किंग में खड़ी कार स्टार्ट करने लगे तो अचानक उसमें आग लग गई। चालक ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
उनके अनुसार, पेट्रोल टंकी में लीकेज के कारण आग लगी। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद