फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीटी रोड पर ज्यादा जल रही पराली, चार जिले टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जीटी रोड बेल्ट के जिलों में पराली जलाने के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश की बात करें तो शुक्रवार को 35 मामले अलग-अलग जिलों में आए। अंबाला में भी एक मामला शुक्रवार को पराली जलाने का आया।
विज्ञापन

अंबाला में कुल मामलों की आंकड़ा 78 पर पहुंच गया। अंबाला के अलावा कैथल 155 मामले के साथ प्रदेश में टॉप पर है। इसी तरह कुरुक्षेत्र में 128, करनाल में 79 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में एक नवंबर तक कुल मामलों की संख्या 819 पर पहुंच गई है। कृषि और किसान कल्याण विभाग उप निदेशक डॉ.जसविंद्र सैनी ने बताया कि अंबाला में शुक्रवार को पराली जलाने का एक मामला सामने आया है।
अब कुल मामलों की संख्या 78 पर पहुंच गई है। विभाग अधिकारी व कर्मचारी लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। पिछले तीन वर्षों की बात करें तो पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। वहीं, इससे पूर्व जिले में तीन किसानों पर दो एफआईआर दर्ज हो चुकी है और एक लाख 5 हजार से ज्यादा जुर्माना भी वसूल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में इतने पर पहुंचा आंकड़ा
जिला पराली जलाने के मामले
अंबाला 78
फरीदाबाद 37
फतेहाबाद 62
हिसार 23
झज्जर 03
जींद 61
कैथल 155
करनाल 79
कुरुक्षेत्र 128
पलवल 36
पंचकूला 14
पानीपत 31
रोहतक 12
सिरसा 27
सोनीपत 42
यमुनानगर 31
नोट : एक नवंबर तक पराली जलाने के कुल मामले रिकॉर्ड किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें