अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन की तारीख 27 जून तक बढ़ गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 20 जून थी। अभ्यर्थियों के रुझान को देखते हुए तारीख को बढ़ा दिया है। वहीं, शहर राजकीय आईटीआई लड़के में 1184 सीटों पर दाखिला होगा।
इन सीटों के मुकाबले 5 हजार 73 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संस्थान प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन में 1009, फीटर में 426, कोपा में 542, एमएमवी में 242, मैकेनिक डीजल में 334, वायरमैन में 296, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक में 233, आरएंडएसी में 284, वेल्डर में 132, सोलर इलेक्ट्रिशियन में 149, एचएसआई में 81, स्टेनो हिंदी में 120, स्टेनो अंग्रेजी में 112, प्लंबर में 90, मैकेनिक डीजल ड्यूल में 74, एमएमवी ड्यूल में 90, डीएमएम में 85, मशीनिष्ट में 145, वुडवर्क टेक्नीशियन में 31, एमसीईए में 38, सीएचएनएम में 105, एडवांस सीएनसी में 56, टर्नर ड्यूल में 61, सॉयल टेस्टिंग में 19, पेंटर जरनल में 27, मशीनिस्ट ड्यूल में 28, एलओएमएम में 24, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक ड्यूल में 38, जीओ इंफोमेटिक में 8, आर्किटेक्चर ड्राफ्टमैन में 45, फाउंडरीमैन में 12, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में 20, वेल्डर ड्यूल में 15, आईसीटीएसएम में 48, फिटर ड्यूल में 37, टूल एवं डाईमेकर में 20 आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के टॉप-10 आईटीआई में आवेदन करने में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर 6वें स्थान पर चल रही है।