फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मानसून नजदीक, विभाग ने धरातल पर नहीं किया काम

विज्ञापन
अंबाला छावनी में पंजाब की तरफ से आने वाले पानी को रोकने के लिए अधूरा पड़ा टांगरी का बांध। ​शिका
विज्ञापन
- अब पुन: पत्र लिखकर पीड़ितों ने पूछा- 48 साल पुरानी परियोजना कब होगी पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। जगाधरी रोड से पंजाब बॉर्डर तक टांगरी नदी पर प्रस्तावित बांध का निर्माण विभाग की फाइलों में ही धूल फांक रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बावजूद धरातल पर ईंट तक नहीं रखी है। वर्ष 1978 से लंबित इस सुरक्षा कवच के अभाव में हजारों जिंदगियां हर साल मानसून के डर में जीने को मजबूर हैं।
मामला तब गरमाया जब अस्थायी बांध बनाने का प्रयास कर रहे स्थानीय लोगों पर प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर दी। सामाजिक कार्यकर्ता कमल कांत ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर पूछा है कि जब नागरिक खुद की सुरक्षा करें तो विभाग इसकी अनदेखी क्यों कर रहा है।
विज्ञापन

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने पीएमओ पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद हरियाणा सरकार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विभाग की सुस्ती आगामी मानसून में अंबाला के लिए खतरे की घंटी बजा रही है।

टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने पर अंबाला के रिहायशी इलाकों में पानी घुसना आम बात है। बांध के बीच में छोड़ दिए गए गैप चोर दरवाजे की तरह काम करते हैं, जहां से बाढ़ का पानी तबाही मचाता है।
विज्ञापन

कोर्ट तक ले जाएंगे मामला : कमल कांत
स्थानीय निवासी एवं शिकायतकर्ता कमल कांत ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही की कमी के कारण जनता की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो मामला कोर्ट के अलावा विधिक मंचों तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें