फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एकल मैच के फाइनल में करनाल की मोनिका विजयी

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​​स्थित बैडमिंटन हाल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियो​गिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बैडमिंटन में हुनर दिखाएंगे प्रतिभागी18 जिलों से 200 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लेफ्टिनेंट मुकेश आनंद मेमोरियल बैडमिंटन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दूसरे दिन रविवार को भी हरियाणा स्टेट मास्टर्स / वेटनर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला और पुरुषों की एकल, युगल और मिश्रित प्रतियोगिताएं हुई। कुछ श्रेणियों में महिलाओं के बीच फाइनल मैच खेले गए।

इसके तहत 35 वर्ग श्रेणी के एकल मैच के फाइनल में करनाल की मोनिका ढिल्लों ने फरीदाबाद की खुशाली को शिकस्त दी। उन्होंने 21-7 और 21-9 से दोनों सेट जीत लिए। इसी प्रकार मिश्रित युगल में पानीपत की दिव्या दासारी और कनाल की मोनिका ढिल्लों ने फरीदाबाद की कविता कौल व खुशाली को 21-18 व 21-6 से शिकस्त दी। इसी प्रकार 40 वर्ग श्रेणी के एकल मुकाबले में गुरुग्राम की नीतू कुमारी ने गीतांजलि को 16-21, 21-15 व 26-24 से शिकस्त दी। इसी प्रकार पुरुषों सहित महिलाओं के अन्य मुकाबले भी काफी रोमांच भरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी सोमवार को प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में 18 जिलों के 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 25 फरवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता के तहत 35 से लेकर 40, 45, 50, 55, 60, 65 व 70 वर्ष के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जोकि एकल, युगल और मिश्रित युगल प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें