फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों के खाते में धड़ाधड़ आते हैं रुपये : राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नारायणगढ़ (अंबाला)। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में राहुल गांधी ने कहा कि पूंजीपतियों के सुबह उठते ही धड़ाधड़, धड़ाधड़ रुपये खातों में आते हैं। सरकार में सभी वर्गों का सम्मान जरूरी है, लेकिन साथ ही उनका आर्थिक उद्धार भी होना चाहिए, क्योंकि हर वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य के लिए पैसा चाहिए।

अदानी सुबह उठते हैं खेत में मेहनत नहीं करते, फिर भी हर सुबह उनके बैंक अकाउंट में धड़ाधड़, धड़ाधड़ पैसा आता है। जैसे सुनामी आती है वैसे उनके बैंक अकाउंट में पैसा आ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रमुख तौर पर सम्मलित हुए। यहां राहुल गांधी लोगों को जातिगत जनगणना का गणित समझाकर पिछड़ों और दलित वोट बैंक को साधते दिखे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना कराकर हम यह देखना चाहते हैं कि किस जाति के कितने लोग हैं और उनका कितना हक मिल रहा है। इसके साथ ही मंच पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा का हाथ राहुल गांधी ने मंच पर भी मिलवाया, जिससे यह भी संदेश देने की कोशश की कि कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करो। इसके अलावा यमुनानगर में राहुल गांधी बिना संबोधन के ही निकल गए।
विज्ञापन




अग्निवीर योजना पेंशन चोरी का तरीका

देशभक्ति की भावना लेकर किसान, मजदूर व मध्यम वर्ग के बच्चे फौजी बनकर बॉर्डर पर जाता थे। यहां भी भाजपा ने ठगने का काम किया और अग्निवीर के नाम पर फौजियों की पक्की नौकरी और पेंशन छीन ली। यह योजना जवानों की पेंशन चाेरी करने का तरीका है। ये पैसा पूंजीपतियों को दिया जा रहा है। अदानी डिफेंस, इजराइल की कंपनी है अमेरिका की कंपनी है, उसमें अदानी का कोई कुछ लेना देना नहीं। इजराइल की कंपनी हथियार बनाती है उस पर अदानी का लेवल लगता है और हिन्दुस्तान की सेना इन हथियारों को अदानी से खरीदती है। मार्जन लाभ अदानी बनाते हैं, और उसका आधा राजनैतिक दल को मिल जाता है। प्रधानमंत्री की मार्केटिंग में चला जाता है। अगर सरकार बड़े पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर सकती है तो गरीब, किसान का क्यों नहीं? यह अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।



विदेशों में यातनाएं सह रहे युवा

वे बोले मैं अमेरिका गया वहां 15 बाई 15 के कमरे में रहने वाले हरियाणा के युवाओं से मिला। उनसे अमेरिका जाने का कारण पूछा तो बताया कि हम गए नहीं बल्कि जान पर खेलकर गए। पहले हम तुर्की गए फिर कजाकिस्तान। इसके बाद कोलंबिया, फिर पनामा गए। बोट में गए बोट डूब गई। हमारे दोस्त सामने ही दम तोड़ गए। राहुल गांधी ने कहा कि 10 साल में हरियाणा से रोजगार खत्म हुआ। युवा मजबूरी में खेत बेचकर और मोटे ब्याज पर 50 लाख रुपए तक लेकर जंगलों व समुद्र के रास्ते डंकी रूट से विदेश जा रहे हैं।



10 साल में सिर्फ अपमान मिला : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि 10 वर्षों से आपके प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस सरकार ने आपको अपमानित किया। हर स्तर पर आपका निरादर किया। तीन काले कानून लाए, आपने विरोध किया। आपको आंसू गैस मिली, लाठियां मिलीं। एमएसपी का वादा किया गया था, जिन 24 फसलों पर यह एमएसपी दे रहे हैं, उसमें से 10 तो किसान यहां उगाता ही नहीं। यहां पर बेरोजगारी बताने की जरूरत नहीं। नौजवानों को बेरोजगारी मिली, अग्निवीर जैसी स्कीमें मिली। जहां आपको बताया गया कि चार साल बाद वापस आइये और फिर से बेरोजगार होकर संघर्ष कीजिए। पहलवानों के साथ जो किया सबसे देखा। उन्हें सड़क पर बैठाया। प्रधानमंत्री के पास पांच मिनट का मिलने का समय नहीं था। पेपर लीक और भर्ती न होने का भी प्रियंका गांधी ने मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
















जातिगत जनगणना का समझाया गणित, पिछड़ाें-दलितों को साधने की कोशिश में कांग्रेस

फोटो-

- बेरोजगारी से पलायन कर रहे युवाओं के मन को छुआ तो अडानी अंबानी परिवार का उदाहरण दे भाजपा को घेरा

- हुड्डा और सैलजा का मंच पर मिलवाया हाथ, दिया एकजुट रहने का संदेश

अंबाला जिला की नारायणगढ़ विधानसभा सीट पर हुड्डा ग्राउंड में सोमवार काे कांग्रेस ने विजय संकल्प यात्रा आयोजित की। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रमुख तौर पर सम्मलित हुए। यहां राहुल गांधी लोगों को जातिगत जनगणना का गणित समझाकर पिछड़ों व दलित वोट बैंक को साधते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना करवाकर हम यह देखना चाहते हैं कि किस जाति के कितने लोग हैं और उनका कितना हक मिल रहा है। आज देश को चलाने वाले 90 अफसरों में से केवल 3 ओबीसी हैं। बजट के 100 रुपए में से केवल 1 रुपया दलित अफसर के हाथ में हैं। 250 बड़ी कंपनियों में कोई दलित सीईओ नहीं है। ये सच्चाई जनता के सामने ना आ सके, इसलिए भाजपा जाति जनगणना का विरोध कर रही है। उन्होंने देश के बड़े पूंजीपतियों का उदाहरण देते हुए सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने बेरोजगारी से पीड़ित युवाओं की नब्ज को टटोला तो किसानों और मध्यम वर्ग के दर्द को भी पकड़ने की कोशिश की। इसके साथ ही मंच पर आखिर में नेता प्रतिपक्ष कुमारी भपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा का हाथ राहुल गांधी ने मंच पर भी मिलवाया, जिससे यह भी संदेश देने की कोशश की गई कि कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करो। इसके बाद यहां से राहुल गांधी गाड़ी में सवार होकर सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए यमुनानगर के सढौरा पहुंचे और इसके बाद यहां से मुलाना विधानसभा में दो सड़का में चौराहे पर लोगों को संबोधित किया। वहीं कुरुक्षेत्र जाने से पहले राहुल गांधी व प्रियंका का साहा में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें