फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छेड़छाड़ का आरोपी पीजीआई में अनफिट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी पशु चिकित्सक को पीजीआई ने नाजुक हालत के चलते अनफिट घोषित कर दिया। बयान लेने पहुंची नारायणगढ़ महिला थाना पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। प्रभारी एसआई सुरिंद्र कौर ने बताया कि आरोपी अनफिट है। इस कारण उसके बयान नहीं ले पाए।
विज्ञापन

गांव में पुशओं का इलाज करने गए प्राइवेट पशु चिकित्सक ने अकेली नाबालिग से जबरदस्ती करने की कोशिश की। नाबालिग के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बचने के लिए पशु चिकित्सक ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। लोगों ने डायल 112 की सहायता से घायल को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाॅक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पंचकूला के सेक्टर छह में रेफर कर दिया। जहां से भी पुश चिकित्सक को चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर किया। यहां वह भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर रजौली निवासी पशु चिकित्सक सतीश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें