फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओपन मैराथन में मोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित ओपन मैराथन के शुभांरभ पर मौजूद पदा​धिकारी व युवा। 
विज्ञापन
बलिदान दिवस पर एबीवीपी की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर ओपन मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खेलो भारत गतिविधि एवं विद्यार्थी कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

आर्य चौक से शुरू होकर एसपी निवास होते हुए बलिदानी स्मृति स्मारक तक आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मोहित ने प्रथम, रितेश ने द्वितीय और हरविंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देश सेवा का संकल्प लिया। आयोजन में नगर मंत्री दीपक, संतोष बंसल, वंशिका लाकड़ा और योगेश सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरएसएस के जिला सह संघचालक ओमकार मौजूद रहे। जिन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के त्याग और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें