फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोहड़ा की सरपंच कमलजीत कौर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सरकारी अनुदान का दुरुपयोग करने और पंचायती रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द करने के मामले में मोहड़ा गांव की सरपंच कमलजीत कौर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (1)(बी) के तहत की है।
सरपंच पर आरोप है कि उन्होंने जांच से संबंधित रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने नाला निर्माण के लिए किसी तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी से स्वीकृति नहीं ली और बार-बार नाला बनाकर व उखाड़कर सरकारी अनुदान का दुरुपयोग किया। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत की किसी भी कार्रवाई व बैठक में भाग न लेने के बारे में भी कमलजीत कौर को आदेश दिए और कहा कि ग्राम पंचायत की जो भी चल अचल संपत्ति या राशि व रिकार्ड आदि को बहुमत रखने वाले पंच को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन

गांव वासियों ने की थी शिकायत : उपायुक्त ने बताया कि मोहड़ा गांव की सरपंच कमलजीत कौर के खिलाफ गांव के ही संदीप कुमार, जसविंदर सिंह व अन्य ने लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक शिकायत दी थी। इसकी जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद की ओर से की गई है। जांच करने पर सरपंच के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसी प्रकार मोहड़ा गांव के ही गुरजिंदर सिंह व अन्य ने भी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने सरपंच द्वारा जांच के लिए पंचायत का रिकार्ड जांच अधिकारी को प्रस्तुत न करने के बारे में, सरपंच द्वारा प्रथम दृष्टि से पंचायत के रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने व उसके खिलाफ पंचायत का रिकार्ड प्रस्तुत न करने के बारे में आरोप लगाए गए। इन दोनों मामलों के तहत जांच के बाद सरपंच को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें