फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में हुआ 75 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना कोई छुट्टी लिए देश के कल्याण में दिन-रात लगे हुए हैं और उनके जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में जनभावना देखने को मिल रही है।
इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होकर सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज शनिवार प्रात: सेवा पखवाड़े के तहत छावनी के अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सदर मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। छावनी में भाजपा के चार मंडल हैं, इनमें सदर मंडल, महेशनगर मंडल, ग्रामीण मंडल व शास्त्री मंडल है। सभी मंडलों में एक-एक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर व पौधरोपण के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें