फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : एंबुलेंस कर्मियों देरी से पहुंचीं काॅल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में गृह मंत्रालय ने मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके बाद मॉकड्रिल कराई गई। मगर इस मॉकड्रिल में प्लानिंग का अभाव दिखा।
विज्ञापन

चार बजे नगर निगम, एसडीएम कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर सायरन बजा। इसके बाद उम्मीद थी कि अनहोनी की सूचना नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस कर्मी को मिलेगी। मगर 25 मिनट तक ऐसा नहीं हुआ। साढ़े चार बजे नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पास कॉल आई। इसके बाद एक मिनट 19 सेकेंड में एंबुलेंस कोर्ट कॉम्पलेक्स में पहुंची। यहां कोई घटना नजर नहीं आया, ऐसे में एंबुलेंस वापस आ गई। कॉल आने की देरी नागरिक सुरक्षा पर प्रश्न छोड़ गई।

कार्यालय में जूझते दिखे फायरकर्मी

मॉकड्रिल होती है तो फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी जाती है। मगर शाम छह बजे तक फायरकर्मी कार्यालय में ही नजर आए। उनके पास किसी भी तरह की आपातकाल काॅल नहीं आई। इसके अलावा अंबाला सिटी, अंबाला कैंट के एसडीएम कार्यालय में भी चार बजे सायरन बजाया।
विज्ञापन


फोटो- 34 व 35
अपने-अपने स्तर पर तैयारी करने के निर्देश


अंबाला में देखा कि चार बजे तो यहां सिर्फ सायरन ही बजाना था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर पर तैयारी करने के लिए कहा गया था। इसे देखते हुए कैंट के नागरिक अस्पताल में अलग से तैयारी चल रही थी। यहां एंबुलेंस स्टैंडबाय थी कोई कॉल नहीं आई। सिटी से एक एंबुलेंस घायल को लेकर आई तो उसे अलग से बनाए वार्ड में उपचार दिया। सीपीआर देने के बारे में भी बताया गया।



होमगार्ड ने साइकिल को स्ट्रेचर बना पीठ पर लादे घायल

शहर में पुलिस लाइन में होमगार्ड के जवान दोपहर साढ़े चार बजे तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के अधिकारियों ने होमगार्ड के जवानों को बताया कि वह बिल्डिंग गिरने या धमाका होने पर फंसे लोगों को किस प्रकार बचा सकते हैं। इस दौरान उन्हें बताया कि साइकिल को भी स्ट्रेचर बना सकते हैं। रूमाल को बांधकर बहते खून को रोका जा सकता है। पीठ पर आसानी से लोगों को लादकर लाया जा सकता है। इसके अलावा भूकंप आने पर जमीन पर लेटकर जान बचाई जा सकती है।
फोटो-21

निगम में पांच मिनट तक बजा हूटर



नगर निगम कार्यालय में बुधवार शाम चार बजे हूटर बजाया गया। हूटर बजते ही निगम में विभिन्न कार्यालय के कर्मचारी निकलकर बाहर आ गए और अपने कार्यों के लिए निगम में पहुंचे लोग भी बाहर दौड़े आए। करीब पांच मिनट तक लगातार हूटर बजा। हूटर बजने पर निगम कार्यालय के साथ ही बाजार के लोग भी बाहर एकत्रित हो गए। प्रशासन की ओर से पिछले दिनों से हूटर बजने को लेकर तैयारी भी की गई थी।



फोटो-19, 20

एसडीआरएफ ने की सामान लोड और उतारने की रिहर्सल



पुलिस लाइन में एसडीआरएफ की दो टीमों ने ट्रक से सामान को लोड करने के साथ ही उतारने के लिए रिहर्सल की। इस मौके पर डीएसपी ने भी टीम को जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीम बनाई गई हैं। दोनों टीम तैयार हैं। रेस्क्यू टीम संदेश मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इस टीम के पास सभी उपकरण पूरे हैं। लोगों को भवनों से बाहर निकालने के लिए जो भी जरूरत पड़ती है। टीम के पास पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें