अंबाला छावनी की मोची मंडी में अनधिकृत इमारत को सील करते विभागीय कर्मचारी। संवाद
अंबाला। नगर परिषद की टीम ने सोमवार को अनधिकृत तरीके से तैयार की जा रही इमारत को सील कर दिया।
यह कार्रवाई अंबाला छावनी की मोची मंडी में की गई। वहीं नोटिस भी चस्पाया गया कि अगर सील इमारत के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो फिर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। इसी प्रकार नप ने दूसरी कार्रवाई दयालबाग में की। यहां अनधिकृत तरीके से रिहायशी क्षेत्र में लगाए जा रहे मोबाइल टावर के कार्य को रुकवाया गया और इसे सील किया गया। भवन मालिकों को चेतावनी जारी की गई कि अगर उसने नियमों के खिलाफ कुछ भी कार्य किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल दयालबाग के लोगों ने कुछ दिन पहले मोबाइल टावर को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। इसके बाद नप टीम ने मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया था, लेकिन इसके बाद दोबारा से भवन मालिक ने काम शुरू कर दिया था। मौके पर नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार व भवन निरीक्षक रमेश कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
अंबाला छावनी की मोची मंडी में अनधिकृत इमारत को सील करते विभागीय कर्मचारी। संवाद