फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हीराकुंड और झेलम एक्सप्रेस में यात्रियों के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चलती ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। रेलवे पुलिस अंबाला कैंट ने रविवार को दो अलग-अलग ट्रेनों में हुई मोबाइल चोरी के मामले दर्ज किए हैं। चोरों ने हीराकुंड एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो यात्रियों के मोबाइल उस समय चोरी कर लिए, जब वो सो रहे थे। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है और मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है ताकि ऑन होते ही इनकी लोकेशन मिल सके।
विज्ञापन

पानीपत निवासी रमनीत सिंह ने बताया कि वो 17 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ अमृतसर से पानीपत आ रहे थे। हीराकुंड एक्सप्रेस की बोगी संख्या बी-4 में सीट नंबर 51 पर सफर कर रहे थे। कैंट स्टेशन के पास जब उनकी नींद खुली, तो जेब से सैमसंग एफ-23 मोबाइल गायब मिला। मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी सुमित पाराशर जम्मू से वापस लौट रहे थे। कोच एस-7 में सीट नंबर 40 पर सो रहे। सुमित का करीब 90 हजार रुपये कीमती एप्पल मोबाइल चोरों ने उड़ा लिया। जब ट्रेन अंबाला पहुंची, तब चोरी का पता चला। जीआरपी ने मुरैना से प्राप्त शून्य प्राथमिकी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें